बॉलीवुड सितारे बहुत ही शानदार जीवन जीते हैं। आज उनके पास बीएमडब्ल्यू से मर्सिडीज तक, फेरारी से लेम्बोर्गिनी तक, ऑडी से लेकर रेंज रोवर और बेंटली से लेकर रोल्स रॉयस तक, लगभग सभी महंगी कारें हैं। लेकिन एक समय ऐसा था जब उनके पास सस्ती या सेकंड हैंड कार थी। खासकर उनके द्वारा ली गई पहली कार। तो आइए जानते है बॉलीवुड सितारों की पहली कार के बारे में।

अमिताभ बच्चन

भले ही बिग बी अमिताभ बच्चन के पास आज दुनिया की सबसे महंगी कार है, लेकिन उनकी पहली कार एक फिएट थी जिसे उन्होंने अभिनय से मिले पैसों से खरीदा था। अमिताभ ने यह दूसरी फ़िएट कार मुंबई से नहीं बल्कि कोलकाता से खरीदी थी। क्योंकि यह मुंबई की तुलना में कोलकाता में वो कार सस्ती हो रही थी।

शाहरुख खान

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख के कार कलेक्शन में बीएमडब्ल्यू से लेकर ऑडी जैसे महंगे ब्रांड्स की कारें शामिल हैं। बुगाटी वेरॉन के मालिक वह एकमात्र सेलेब है लेकिन शाहरुख की पहली कार ओमनी थी जो उन्हें उनकी मां ने गिफ्ट की थी।

अक्षय कुमार

आज भले ही अक्षय कुमार कई लग्जरी कारों के मालिक हैं, लेकिन उनकी पहली कार फिएट थी। इस कार को अक्षय कुमार ने कई सालों तक इस्तेमाल किया था और आज भी वो संरक्षित है। जब अक्षय ने फिएट खरीदी, तो वह पहली बार अपनी कार में शिरडी गए थे।

सलमान ख़ान

बॉलीवुड के दबंग खान के पास बीएमडब्ल्यू एक्स 6, लैंड रोवर, रेंज रोवर इवोक, ऑडी आर 8 और लगभग सभी महंगी कार के मालिक है, लेकिन उनकी पहली कार सेकंड हैंड हेराल्ड थी और इस कार का इस्तेमाल ऋषि कपूर की फिल्म ज़माना में किया गया था। जिसकी कहानी सलीम खान ने लिखी थी।

दीपिका पादुकोन

आज भी दीपिका के पास उतनी ही लग्जरी कारें हैं जितनी उन्हें पसंद हैं लेकिन उनकी पहली कार ऑडी Q7 थी। दीपिका ने इस कार को सालों तक हर दिन इस्तेमाल किया था।

काजोल

काजोल ने पहली कार मारुति सुजुकी 1000 ली थी। काजोल ने भी अपनी कार के साथ अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की और इसे अपना पहला प्यार बताया था।

कैटरीना कैफ

कैटरीना ने सबसे पहले एक ऑडी Q7 खरीदी थी और इसे सालों तक इस्तेमाल किया था। आज कैटरीना के पास लैंड रोवर, रेंज रोवर वोग LWD और मर्सिडीज ML 350 सहित कई अन्य लग्जरी कारें हैं।

आलिया भट्ट

आलिया ने पहली बार 2015 में एक ग्रे ऑडी A6 खरीदी थी। वो बात अलग है कि आज आलिया के पास बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज, ऑडी क्यू 7 और लैंड रोवर रेंज रोवर वोग जैसी महंगी कारें हैं।

सारा अली खान

सारा की पहली कार होंडा सीआर-वी थी, जिसे वह हर दिन इस्तेमाल करती थी। अब वह जीप कंपास ले चुकी है और इन दिनों इसका इस्तेमाल कर रही है।

कंगना रनौत

पंगा गर्ल कंगना रनौत की पहली कार बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज़ सेडान थी, जिसे कंगना ने लंबे समय तक इस्तेमाल किया था। जब कि आज कंगना के पास बहुत महंगी कारें हैं और वह बहुत ही शानदार जीवन जीती हैं।