बॉलीवुड मे लगातार बुरी खबरे सामने आ रही है पिछले कई दिनों से मनोरंजन जगत से काफी ज्यादा एक्टर को हम खो चुके है। बीते कल छोटे पर्दे और हिंदी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता अनुपम श्याम ने 64 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। आपको बता दें कि अनुपम श्याम लंबे समय से बीमार थे उनके शरीर में कई अंगों ने काम करना भी बंद कर दिया था। रविवार को उन्होंने आखिरी सांस ली फिर से किडनी ने काम करना बंद कर दिया था। इन दिनों में हम लोगों ने कई बड़े और नामी एक्टर को खो दिया है जो इंडस्ट्री के लिए काफी ज्यादा मायने रखते थे।

आपको बता देते हैं कि वह छोटे पर्दे के ठाकुर सज्जन सिंह के रूप में बहुत ख्यातनाम थे। अनुपम श्याम धारावाहिक प्रतिज्ञा में ठाकुर सज्जन सिंह का किरदार निभाते थे। और दर्शकों उसको काफी पसंद करते थे सब लोग उसे ठाकुर सज्जन सिंह के नाम से जानते थे। इस रोल में उन्होंने काफी लोकप्रियता दिखाई थी। यह हमारे बहुत दुख की बात है कि मनोरंजन जगत के अभिनेता अब हमारे बीच नहीं रहे हैं।

एक जानकारी के मुताबिक अनुपम श्याम पिछले साल से किडनी की बीमारियों से जूझ रहे थे। वह कोई लंबे समय से बहुत बीमार थे और उसने 8 अगस्त को दुनिया को अलविदा कह दिया। बीते साल कोरोना में अनुपम श्याम की तबीयत बहुत नाजुक बन गई थी। उन्हें आईसीयू में रखा गया था। और मुश्किल घड़ी में परिवार की आर्थिक स्थिति थी बहुत खराब थी। बाद मे उनके फेन ने बहुत मदद भी की थी।

अनुपम श्याम हिंदी सिनेमा में कई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। हालांकि सिनेमा जगत में उनको बहुत छोटा पर्दा मिला था। और उनको उनको छोटा पर्दा मे ही बहुत ज्यादा नामना मिली थी। उनका जन्म 20 सितंबर 1957 को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में अनुपम श्याम का जन्म हुआ था। उसने लखनऊ में भारतेंदु नाट्य अकादमी से थिएटर की पढ़ाई की थी। बाद में वह दिल्ली में श्री राम सेंटर रंगमंडल में काम करते थे। और उनके बाद वह मुंबई आ गए।

अनुपम श्याम सबसे पहले अंतरराष्ट्रीय फिल्म लिटिल बुद्धा में नजर आए थे। और ऐसी कई फिल्मों में उसने छोटे-मोटे रोल किए थे। जिसमें बैंडिट क्वीन, स्लमडॉग, मिलेनियर, डोरिया, द वॉरियर, शक्ति, थर्ड, हल्ला बोल, रक्त चरित्र और जय गंगा में भी दिखाई देते थे।

अनुपम श्याम के निधन के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने भी ट्वीट करके दुख व्यक्त किया है। और उसने लिखा कि सुप्रसिद्ध अभिनेता अनुपम श्याम ओझा जी का निधन अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं परिवारजनों के साथ है। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे। और उनके परिवार जनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ओम शांति।

उसके बाद अशोक पंडित ने भी श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया है। उसने लिखा कि बहुत दुख हुआ यह जानकर कि अनुपम श्याम अब हमारे बीच में नहीं रहे। अनुपम श्याम का मल्टीपल ऑर्गन फैलियर होने से उसका निधन हो गया। फिल्म और टीवी इंडस्ट्री का बहुत ही बड़ा नुकसान हुआ है। अनुपम श्याम ने छोटे पर्दे पर मन की आवाज प्रतिज्ञा, कृष्णा चली, चंदन और डोली अरमानों की में काम करते हुए दिखाई देते थे।  इनमें प्रतिज्ञा में उनका किरदार बहुत अच्छा था और वह सब के फेवरेट बन गए थे।