अक्सर हम चाइनिस और किसी और व्यंजन बनाते है तो हम उसमे चिली फ्लेक्स का उपयोग करते है। हम बाजार से चिली फ्लेक्स और ओरिगेनो खरीदते हैं तो इसे अब आप घर पर काफी आसानी से बना सकते है। कई बार हम पिज्जा या बर्गर के साथ आने वाले ओरिजिनो और चिली फ्लेक्स के पैकेट को हम अच्छी तरीके से रख लेते है और बाद मे उसे दूसरे व्यंजन मे आसानी से उपयोग कर सकते हैं। बाजार में उपलब्ध चिली फ्लेक्स और ऑरेगानो को कई दिनों तक स्टोर किया जा सकता है और यह बहुत महंगा भी नहीं होता है, लेकिन अगर हम आपको बताएं कि आप इसे घर पर बना सकते हैं तो आप आसानी से घर पे बना सकते है।

खासकर घर पर ही इन दोनों चीजों को बनाना बहुत आसान होता है, लेकिन अक्सर हमें नहीं पता कि इसे कैसे करना है क्योंकि हम नहीं जानते कि इसे कैसे करना है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि दोनों को घर पर आसानी से कैसे बनाया जाता है। बिना मिक्सर के घर पर ही चिली फ्लेक्स कैसे बनाएं उसकी प्रक्रिया जानते है।

जरूरी चीजे:

50 ग्राम सूखी लाल मिर्च

चिली फ्लेक्स बनाने के लिए सबसे पहले आपको 50 ग्राम सूखी लाल मिर्च लेनी है। अगर आप इसे बिना मिक्सर के बनाना चाहते हैं तो भी यह बहुत ही आसानी से बना सकते है। इसका तरीका यह है कि आप इसे 1 घंटे के लिए धूप में रख दें। चिली को सूखाने से आपको बनाने मे बहुत ही आसानी होगी।

अच्छे से सुख जाने के बाद मिर्च को आधा आधा काट लें और उसमे से सारे बीज अलग कर लें। अब छाल को पॉलिथीन में डालकर पीस लें। अब दोनों को मिर्च और बीज को आपस में मिला लें। घर पर चिली फ्लेक्स बनाना उतना ही आसान है। यह बिना किसी प्रयास के और बिना मिक्सर के इस तरह बन जाता है।

अगर आप धूप में नहीं सुखा सकते हैं, तो आपको सूखी लाल मिर्च के बीज अलग करने होंगे और छिलके को थोड़ा पीसना होगा। इसे बनाने का सबसे अच्छा तरीका है कि इसे धूप में सुखाया जाए। सूखी लाल मिर्च थोड़ी देर धूप में रखने पर ज्यादा कुरकुरी होती है इसी लिए जल्दी से पीस जाती है।

ऑरेगानो बनाने की प्रक्रिया:

घर पर ऑरेगानो बनाने के लिए आपको बस एक ही सामग्री चाहिए और वह है अजवाइन के पत्ते। यह आपको बाजार में बहुत ही आसानी से मिल जाएगा या फिर आप घर पर भी अजवाइन के पौधे लगा सकते हैं जो बहुत ही आसानी से उग जाते हैं।

सबसे पहले आप अजवाइन के पत्तों को अच्छी तरीके से पानी से धो लीजिए और उसके बाद अच्छे से सुखा लें। इसे तवे पर भूनें ताकि यह सूख जाए। जब पत्ते अच्छी तरीके से  सूख जाएं तो आप इन्हें पीस लें। इसे हाथ से कुचला जा सकता है बस तैयार है ऑरेगानो। घर पे बनाने से इसमे कोई मिलावट भी नहीं होती है।

अगर आप इसे धूप में सुखान चाहते हैं, तो सूखा सकते है लेकिन इसको सूखने मे कई दिनों लगेगा, इसलिए सबसे आसान काम इसे फ्राइंग पैन पर फ्राइंग करना है। यदि आप इसे माइक्रोवेव करना चाहते हैं तो आप भी ऐसा कर सकते हैं, लेकिन इसे बार-बार घुमाएं ताकि यह अच्छी तरह से भुना हुआ हो और दोनों तरफ सूख जाए। शुरू में हरा दिखाई देगा, लेकिन अब अगर आप इसे स्टोर करते हैं, तो यह बाजार में उपलब्ध ओरीगेनो की तरह ही भूरा हो जाएगा।