चोरी के डर से एक व्यक्ति ने अपनी भैंस 51 लाख रुपए में बेच दी थी। यह सच है कि उस आदमी ने अपनी भैंस को 51 लाख रुपये में बेच दिया था, क्योंकि यह कोई साधारण भैंस नहीं थी। उसके मालिक को लगातार उसके चोरी होने का डर सताता रहता था और इसी वजह से उसने अपनी भैंस को बेचने का फैसला किया।

लोग सोच रहे होंगे कि भैंस इतनी खास कैसे थी कि कोई इसके लिए 51 लाख रुपये देगा? दरअसल इस भैंसे के नाम एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। जिससे यह 51 लाख रुपये में बिकी थी। भैंस ने 33,131 किलोग्राम दूध देने का विश्व रिकॉर्ड बनाया था।

भैंस के मालिक सुखबीर ने बताया कि भैंस का नाम सरस्वती है। सुखबीर को उनके भैंस विश्व रिकॉर्ड के लिए 2 लाख रुपये का पुरस्कार मिला। हालांकि, चोरी के डर से उन्हें अपनी भैंस बेचनी पड़ी। आपको बता दे की सुखबीर किसान है। सुखबीर ने चार साल पहले सरस्वती को खरीदा था। सुखबीर ने खोखा गांव के एक किसान से सरस्वती भैंस खरीदी और बाद में सरस्वती ने कई बच्चों को जन्म भी दिया।

सुखबीर ने बताया कि वह सरस्वती भैंस का दूध बेचकर 1 लाख रुपये से ज्यादा कमाते थे। उन्होंने सरस्वती भैंस को बेचने के लिए एक समारोह का आयोजन किया और इसमें कई ग्रामीणों ने भाग लिया। उन्होंने इस आयोजन के लिए यूपी, राजस्थान, पंजाब जैसे राज्यों के किसानों को निमंत्रण भेजा। समारोह में करीब 700 किसानों ने भाग लिया था। लुधियाना की पवित्रा सिंह ने समारोह में सबसे बड़ी बोली लगाई और सरस्वती भैंस को अपने साथ ले गई।

सुखबीर ने आगे कहा कि उनकी भैंस सरस्वती ने 29.31 किलो दूध देकर हिसार में प्रथम पुरस्कार जीता। सरस्वती ने हिसार स्थित केंद्रीय भैंस संस्थान के शोध कार्यक्रम में 28.7 किलो दूध देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इसके अलावा सरस्वती ने हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड प्रतियोगिता में 28.8 किलो दूध बेचकर कीर्तिमान स्थापित किया था।