बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता सोनम कपूर की छोटी बहन रिया कपूर सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय रहती हैं। इन दिनों वह मालदीव में छुट्टी का आनंद ले रही हैं। इस बीच उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

इस तस्वीर में वह एक बिकिनी में नजर आ रही हैं। जिसमें वह बेहद स्टनिंग लग रही हैं। वह बिकिनी के साथ गॉगल्स भी पहन रही हैं और बीच पर पोज दे रही हैं। बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की सबसे छोटी बेटी रिया कपूर सुर्खियों से दूर रहना पसंद करती हैं लेकिन वह बाकी स्टार किड्स की तरह सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय हैं।

हाल ही में रिया ने सोशल मीडिया पर बिकनी में एक तस्वीर साझा की जो बहुत वायरल हो रही है। उन्होंने इस तस्वीर को साझा करते हुए एक नोट भी लिखा है। रिया कपूर ने नोट में लिखा है कि वह खुद को मोटी समझती थीं, लेकिन कॉमेडियन-अभिनेत्री टीना फैनी के शब्दों ने उन्हें बहुत प्रभावित किया और उनकी जिंदगी बदल दी। उन्होंने एक नोट में लिखा की “मुझे लगा कि मैं मोटी हु,” हम अपने दम पर कभी नहीं जीत सकते, लेकिन हम कोशिश कर सकते हैं। जैसा कि टीना कहती हैं, अगर आप कुछ और नहीं बल्कि हमेशा सुंदरता के सबसे महत्वपूर्ण नियम को याद रखें।

आपको बता दें की हाल ही में सोशल मीडिया पर ब्वॉयफ्रेंड करण बुलानी के साथ कुछ पिक्स शेयर की जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। रिया लंबे समय से करण के साथ रिलेशनशिप में हैं। रिया कपूर के पेशे से वह एक निर्माता होने के साथ-साथ एक फैशन डिजाइनर भी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म “वेकअप सिड” से की थी।

उन्होंने 2010 में अपनी बड़ी बहन सोनम कपूर और अभय देओल की फिल्म “आयशा” का निर्माण किया था। इस फिल्म के बाद उन्होंने “खूबसूरत” और “वीरे दी वेडिंग” जैसी फिल्मों का भी निर्माण किया था।