रिलायंस इंडस्ट्रीज के वड़ा मुकेश अंबानी देश के सबसे अमीर लोगों की सूची में सबसे ऊपर हैं और दुनिया के शीर्ष लोगों में से एक हैं। एशिया में किसी और कपल के पास मुकेश और नीता अंबानी से ज्यादा पैसा नहीं है। मुकेश अंबानी की दौलत को देखें तो वह हर घंटे 90 करोड़ रुपये और हर मिनट करीब 1.5 करोड़ रुपये कमाते हैं। आज हम आपको उनका डेली रूटीन बता रहे हैं।

मुकेश और नीता अंबानी द्वारा दी गई तमाम रिपोर्ट्स और इंटरव्यू के आधार पर हम आपको देश के सबसे अमीर शख्स की डेली रूटीन बता रहे हैं। सुबह जल्दी उठने वालों में मुकेश अंबानी भी शामिल हैं।

वे रोज सुबह 5 से 5.30 के बीच उठते हैं और जिम जाकर वर्कआउट करते हैं। जिम एंटीलिया में उनके घर की दूसरी मंजिल पर स्थित है। जिम से लौटने के बाद वे नहाते हैं और फिर ध्यान करते हैं। इसके बाद वे 19वीं मंजिल पर सुबह 7.30 बजे से रात 8 बजे के बीच नाश्ता करते हैं।

मुकेश अंबानी शुद्ध शाकाहारी हैं। नाश्ते के लिए वे पपीते के रस, दही के साथ मिस्सी रोटी पसंद करते हैं। सुबह 9 से 10 बजे तक वे एंटीलिया की 14वीं मंजिल पर बने कमरे में ऑफिस जाने के लिए तैयार हो जाते हैं। 10 से 11 बजे ऑफिस जाने के लिए घर से निकल जाते हैं।

ऑफिस से निकलने से पहले वह अपनी मां, पत्नी और बच्चों के साथ कुछ वक्त बिताते हैं। वे अपनी मां के आशीर्वाद के बिना नहीं जाते। मुकेश अंबानी नरीमन पॉइंट स्थित हेड ऑफिस में 10-12 घंटे काम करते हैं। रात 11 बजे के बाद घर आते हैं। मुकेश अंबानी कितनी भी देर से क्यों न आएं, वह नीता के साथ घर पर डिनर करते हैं।