आजकल हर कोई घड़ी पहनता है। बच्चे से लेकर बुड्ढे तक हर कोई घड़ी पहनता है। लेकिन पुराने जमाने में घड़ियां हाथ में नहीं जेब में होती थीं। आपने पुराने जमाने की चेन घड़ियां भी देखी होंगी जिन्हें जेब में रखा जाता था। जेब से समय निकालना। कुछ लोगों ने इस चेन घड़ी को अपने हाथों में पहनना शुरू कर दिया और इस घड़ी को अपने हाथों में बांधने की प्रथा शुरू हो गई। जेब मे से घड़ी निकालना और फिर हम समय देख सकते थे इसी लिए हाथ मे पहेनना शुरू किया।

कई बार हमे एसा बिचार आता है की बाएं हाथ में घड़ी क्यों पहनी जाती है? बाएं हाथ में घड़ी बांधने का मुख्य कारण ज्यादातर लोग दाएं हाथ से काम करते हैं। बाएं हाथ में समय देखना बहुत आसान होता है उसी समय जब आपका दाहिना हाथ काम में व्यस्त होता है और काम भी दाएं हाथ से आगे बढ़ता है।

बाएं हाथ में घड़ी बांधना इतना आम बात है कि उसी हिसाब से घड़ियां बनाई जाती हैं। दाए हाथ मे बांधने से घड़ी ठीक से दिखती नहीं है। दाएं हाथ से अन्य काम करने से भी आपकी घड़ी की रक्षा होती है। यह भी गंदा होने की संभावना कम है, चोट और काम पर घड़ी खराब नहीं होती।