स्वस्थ रहने के लिए स्वस्थ भोजन और स्वस्थ जीवन शैली के साथ-साथ अच्छी आदतें भी बहुत ही आवश्यक हैं। स्वास्थ्य पर कितनी आदतों का प्रभाव पड़ता है। अगर हमारी आदते अच्छी नहीं है तो हमारे स्वास्थ्य पे बहुत हु बुरा असर पड़ता है। पहले लोग बैठकर खाते थे और अब वे टेबल और कुर्सी पर बैठकर खाना खाने लगे हैं। समय के साथ कई बार अब उठकर खाने लगे हैं। जिससे सेहत को काफी नुकसान होता है। पहले के समय मे किसी त्योहार पे लोग बेठकर ही खाना खाते थे। मगर अब लोग खड़े खड़े खाना खाने लगे है।

पाचन नहीं होता है :

खड़े रहकर खाना खाने से वह ठीक से नहीं पचता। अपच पेट से संबंधित समस्याओं को बढ़ा सकता है और पाचन शक्ति को कमजोर कर सकता है। अच्छे से बेठकर खाना खाने से ही हमारा पेट अच्छा रहता है।

आंतें सिकुड़ जाती हैं :

अगर आपको खड़े होकर खाने की आदत है तो आज ही छोड़ दें। ऐसा करने से आपकी आंतें सिकुड़ती हैं। इससे पेट में दर्द और सूजन की समस्या हो जाती है।

पैर मे जूते और चप्पल है :

जब हम खड़े होकर खाते हैं तो हमारे पैरों में बूट-चप्पल होते हैं। आयुर्वेद कहता है कि भोजन करते समय पैर खुले होने चाहिए।

एकाग्रता घटती है :

खड़े रहकर भोजन करना हमेशा मन को अशांत करता है, जिसका प्रभाव मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है। एकाग्रता की कमी के कारण दैनिक गतिविधियों में कठिनाई होती है।

मोटापा बढ़ता है :

खड़े रहते हुए खाना खाने से खाना ठीक से हजम नहीं होता जिससे मोटापे की संभावना बढ़ जाती है। शरीर में फैट जमा हो जाता है और कैलोरी की मात्रा बढ़ जाती है।

सही तरीका :

खाना बनाने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप जमीन पर आराम से बैठ कर खाना खाएं। खाना खाने के बाद जितना हो सके कम से कम पानी पिएं। एसा करने से पाचन भी ठीक से हो जाएगा और पेट के लगती बीमारी भी नहीं होती है।