प्रियंका चोपड़ा ने न केवल बॉलीवुड में बल्कि हॉलीवुड में भी अपना नाम बनाया है। इन दिनों वह अपनी जीवनी के संदर्भ में काफी चर्चा में हैं। इसके साथ ही उनके नए रेस्तरां की वजह से भी वह चर्चा का कारण बनी हुई है।

हाल ही में प्रियंका की कुछ तस्वीरें बहुत वायरल हो रही हैं। जिसमें वह लाल रंग के आउटफिट में नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने यह फोटोशूट अपने पति निक जोनास के नवीनतम एल्बम “स्पेसमैन” के प्रचार के लिए किया है।

प्रियंका इन दिनों अपने पति निक जोनास के एल्बम के प्रचार में व्यस्त हैं। प्रियंका चोपड़ा अक्सर बोल्ड फोटोशूट में देखी जाती हैं। लेकिन इस बार वह अपने पति निक जोन्स के संगीत एल्बम के लिए इस पोशाक में देखी गईं थी। हमेशा अपने आउटफिट्स के लिए चर्चा में रहने वाली प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गई हैं। इस बार वह ऊपर से नीचे तक लाल रंग की ड्रेस में नजर आईं थी।

प्रियंका का बॉडीशूट मशहूर फैशन लेबल बालेंसीगा के अंतर्गत आता है। प्रियंका ने इस फोटोशूट की तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

प्रियंका का फोटोशूट हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। फैंस इन पिक्स की काफी तारीफ कर रहे हैं। प्रियंका इन तस्वीरों में बेहद ग्लैमरस लग रही हैं।

आपको बता दें कि हाई हील में पारदर्शी ड्रेस और वॉलीबॉल में अपनी तस्वीर के लिए पिछले कुछ दिनों में ट्रोल होने के बाद वह अपनी छवि के कारण फिर से चर्चा में हैं।