अभिनेता वरुण धवन आने वाले दिनों में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से शादी कर ली हैं। शादी की कुछ तस्वीरें भी सामने आई थी। फैन्स लंबे समय से इस जोड़ी की शादी के लिए उत्सुक थे, लेकिन अब फैंस की ख्वाहिश पूरी हो गई है। लेकिन कुछ कपल ऐसे है जिनकी शादी के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है। तो चलिए जानते है की इन सूची में कौन से स्टार कपल शामिल है।

1. रणबीर कपूर-आलिया भट्ट: रणबीर और आलिया लंबे समय से डेटिंग कर रहे हैं। दोनों को किसी पार्टी या इवेंट में भी एक साथ स्पॉट किया जाता है। फैंस का मानना ​​है कि दोनों इस साल शादी कर लेंगे। फिल्म ब्रह्मास्त्र में इस क्यूट जोड़ी के साथ नजर आएंगे।

2. श्रद्धा कपूर-रोहन श्रेष्ठ: अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपने जीवन को बहुत ही निजी रखती हैं लेकिन रोहन श्रेष्ठ के साथ उनका रिश्ता किसी से छिपा नहीं है। दोनों को अक्सर एक साथ देखा जाता है। माना जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी करेंगे।

3. मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर: मलाइका-अर्जुन काफी समय से रिलेशनशिप में हैं, दोनों एक साथ वेकेशन पर भी जाते हैं। फैंस को उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार है, हालांकि दोनों में से किसी ने भी शादी की बात नहीं की है।

4. तारा सुतारिया-आदर जैन: तारा और आदर जैन ने हाल ही में अपने रिश्ते का खुलासा किया था। दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं।

5. टाइगर श्रॉफ-दिशा पाटनी: टाइगर और दिशा लंबे समय से डेटिंग कर रहे हैं, हालांकि दोनों में से कोई भी इसे स्वीकार नहीं करता है। दोनों एक साथ काम करते हैं और छुट्टी पर भी जाते हैं। इसके साथ इवेंट में भी दोनों को साथ देखा जाता है। दिशा भी टाइगर के परिवार और टाइगर की बहन के बहुत करीब हैं।

6. अर्जुन रामपाल-गैब्रिएला: अर्जुन रामपाल और अफ्रीकी मॉडल गैब्रिएला लंबे समय से एक-दूसरे के साथ लिव-इन में रह रहे हैं। गैब्रिएला ने एक बेटे को भी जन्म दिया है, हालांकि दोनों ने अभी शादी नहीं की है। फैंस का मानना ​​है कि दोनों इस साल शादी कर लेंगे।

7. सुष्मिता सेन-रोहमन शॉल: विश्व सुंदरी सुष्मिता सेन छोटे मॉडल रोहमन शॉल को डेट कर रही हैं, दोनों ने अपने रिश्ते का खुलासा किया है। लेकिन फैंस इंतजार कर रहे हैं कि दोनों की शादी कब होगी।

8. अथिया शेट्टी-केएल राहुल: सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और केएल राहुल के रिश्तों को लेकर भी काफी चर्चा है। दोनों एक-दूसरे के साथ गंभीर रिश्ते में हैं। न ही उनके रिश्ते का पता चला है, हालांकि दोनों को समय-समय पर एक-दूसरे के साथ देखा जाता है। इस साल दोनों की शादी होने की उम्मीद है।