भारत के लिए सबसे बड़ी खबर टोक्यो ओलिंपिक की है। भारत की अवनि लेखारा ने टोक्यो ओलंपिक में देश का पहला स्वर्ण पदक जीता है। अवनि लेखारा ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है।

अवनि ने फाइनल में 249.6 अंक बनाए, जो पैरालंपिक खेलों के इतिहास में एक नया रिकॉर्ड है। टोक्यो पैरालिंपिक में भारत का यह चौथा पदक है। फाइनल में अवनि लेखारा ने चीनी महिला निशानेबाज झांग को हराया। चीनी महिला निशानेबाज ने 248.9 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया और रजत पदक जीता।

अवनि लेखारा ने कुल 621.7 अंकों के साथ फाइनल में 7वें स्थान के लिए क्वालीफाई किया। अवनि लेखारा ने फाइनल के दौरान अपने खेल में अच्छा सुधार किया। उन्होंने फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया।

अवनि लेखारा ने तीसरे और चौथे प्रयास में क्रमश: 104.9 और 104.8 अंक हासिल किए। अवनि ने अंतिम क्वालीफाइंग प्रयास में 104.1 अंक हासिल किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अवनि लेखारा को बधाई दी है.

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, “अवनि लखेरा ने असाधारण प्रदर्शन किया है। कड़ी मेहनत के बाद स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई। यह उपलब्धि आपकी लगन और शूटिंग के प्रति जुनून के कारण है। यह निस्संदेह भारतीय खेलों के लिए एक विशेष क्षण है। आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।”

बता दें, अवनी लेखरा 11 साल की उम्र में सड़क हादसे का शिकार हो गई थीं। हादसे में अवनी को रीढ़ की हड्डी में चोट लगने से लकवा मार गया। राजस्थान के जयपुर की रहने वाली अवनी महिलाओं की 10 मीटर एयर स्टैंडिंग शूटिंग स्पर्धा में विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान पर हैं।